कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

सिमराही /राघोपुर : जदयू नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपर्क यात्रा कार्यक्रम को लेकर रविवार को लखी चंद साहु उच्च विद्यालय मैदान में सुरक्षा का चाक-चौबंद व्यवस्था था. वही पार्टी स्तर पर कार्यकर्ता को पंडाल में प्रवेश के लिए पास भी जारी की गयी थी. सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस द्वारा पंडाल में […]
सिमराही /राघोपुर : जदयू नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपर्क यात्रा कार्यक्रम को लेकर रविवार को लखी चंद साहु उच्च विद्यालय मैदान में सुरक्षा का चाक-चौबंद व्यवस्था था. वही पार्टी स्तर पर कार्यकर्ता को पंडाल में प्रवेश के लिए पास भी जारी की गयी थी. सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस द्वारा पंडाल में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच मेटल डिडेक्टर से की जा रही थी. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती थी. वहीं हर आने-जाने वाले पर विशेष नजर रखी जा रही थी. जिला पदाधिकारी एलपी चौहान व एसपी पंकज कुमार राज सारी व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे. पंडाल में प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ता को एक फॉर्म भरना पड़ता था. जिसमें उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अंकित किया जाता था. कार्यकर्ताओं ने बताया की कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी साथी का फॉर्म उनके नेता नीतीश कुमार के पास रहेगा, जिससे किसी भी समय जरूरत पड़ने पर वे कार्यकर्ता से सीधा संपर्क कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










