ग्रामीण चिकित्सा संघ ने सौंपा ज्ञापन

फोटो -14केप्सन- ज्ञापन पढ़ते नीतीश कुमारराघोपुर/ सिमराही. राजनीतिक सम्मेलन की समाप्ति के बाद लौट रहे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ग्रामीण चिकित्सक संघ राघोपुर सह जद यू चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया. शिष्टमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास सिंह, प्रखंड अध्यक्ष हीरा लाल दास व सचिव रवींद्र यादव कर रहे थे. ज्ञापन में […]
फोटो -14केप्सन- ज्ञापन पढ़ते नीतीश कुमारराघोपुर/ सिमराही. राजनीतिक सम्मेलन की समाप्ति के बाद लौट रहे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ग्रामीण चिकित्सक संघ राघोपुर सह जद यू चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया. शिष्टमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास सिंह, प्रखंड अध्यक्ष हीरा लाल दास व सचिव रवींद्र यादव कर रहे थे. ज्ञापन में दो अगस्त 2013 को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में उनकी उपस्थिति में ग्रामीण चिकित्सकों के बाबत की गयी घोषणा को मूर्त रूप दिलाने का आग्रह किया गया. वहीं वर्ष 2008 में कुसहा त्रासदी के दौरान बेहतर सेवा देने के कारण प्रशस्ति पत्र पाये ग्रामीण चिकित्सकों को ग्रामीण चिकित्सक के रूप में बहाल करने की मांग की गयी.वहीं टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के अध्यक्ष नागमणि चौधरी के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति व जिले में शिक्षक नियोजन में हुई गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की गयी है. पूर्व मुख्यमंत्री श्री कुमार ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










