वीरपुर वासियों ने मंत्री के प्रति जताया आभार

Published at :23 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
वीरपुर वासियों ने मंत्री के प्रति जताया आभार

फोटो-11कैप्सन- मंत्री का स्वागत करते स्थानीय नागरिक वीरपुर. सरकार द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल का दर्जा देने को लेकर संघर्ष समिति तथा स्थानीय नागरिकों ने रविवार को कोसी निरीक्षण भवन में वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का अभिनंदन किया. इस मौके पर लोगों ने मंत्री श्री यादव को फुल-माला देकर उनके प्रति आभार प्रकट किया. साथ ही […]

विज्ञापन

फोटो-11कैप्सन- मंत्री का स्वागत करते स्थानीय नागरिक वीरपुर. सरकार द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल का दर्जा देने को लेकर संघर्ष समिति तथा स्थानीय नागरिकों ने रविवार को कोसी निरीक्षण भवन में वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का अभिनंदन किया. इस मौके पर लोगों ने मंत्री श्री यादव को फुल-माला देकर उनके प्रति आभार प्रकट किया. साथ ही अस्पताल में भवन, संसाधन व चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति की मांग की. मंत्री श्री यादव ने लोगों को आश्वासन देते बताया कि डॉक्टरों की पदस्थापना की प्रक्रिया चल रही है. शीघ्र अनुमंडलीय अस्पताल को सभी सुविधाएं प्रदान की जायेगी. इस मौके पर अशोक पंकज, मुकेश कुमार पप्पू, बसंत भगत, कामेश्वर यादव, शरद भगत, तबस्सुम प्रवीण, रियाज अहमद सिद्दीकी, किशोर कुमार सिंह, वीणा देवी, मतिबुल रहमान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन