मुख्य न्यायाधीश ने किया भवन का उद्घाटन

फोटो7केप्सन – वीरपुर अनुमंडलीय न्यायालय में मौजूद मुख्य न्यायाधीश, वीरपुर बराज का निरीक्षण करती मुख्य न्यायाधीश , कंकालनी मंदिर में मुख्य न्यायाधीश वीरपुर. पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोशीत ने शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित फ्रेंकलिन भवन का उदघाटन किया. उदघाटन के पश्चात मुख्य न्यायाधीश कोसी अतिथि शाला पहुंची, जहां विधिज्ञ संघ […]
फोटो7केप्सन – वीरपुर अनुमंडलीय न्यायालय में मौजूद मुख्य न्यायाधीश, वीरपुर बराज का निरीक्षण करती मुख्य न्यायाधीश , कंकालनी मंदिर में मुख्य न्यायाधीश वीरपुर. पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोशीत ने शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित फ्रेंकलिन भवन का उदघाटन किया. उदघाटन के पश्चात मुख्य न्यायाधीश कोसी अतिथि शाला पहुंची, जहां विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष बैद्यनाथ लाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें एक स्मार पत्र सौंपा गया. जिसमें सेशन ट्रायल से संबंधित 869 व सिविल ट्रायल से संबंधित 347 लंबित केस के निपटारे के लिए एडीजे या सब जज की नियुक्ति की मांग की गयी. मौके पर विधि सचिव एके जैन, निरीक्षी न्यायाधीश प्रभात कुमार झा, डीजे सहरसा डॉ कुमार देव दत्त, रजिस्ट्रार जनरल विनोद कुमार , डीएम एलपी चौहान, एसपी पंकज कुमार राज , विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राण, सचिव जीवानंद मिश्र, अरुण कुमार महतो, मिथिलेश कु शवाह, अरुण कुमार आदि मौजूद थे. मुख्य न्यायाधीश सुश्री दोशीत ने नेपाल के सप्तरी जिला अंतर्गत भारदह स्थित प्रसिद्ध कंकालनी मंदिर पहुंच कर वहां पूजा -अर्चना की. मौके पर नेपाल के सप्तरी व सुनसरी जिले के कई आलाधिकारी मौजूद थे. मुख्य न्यायाधीश ने भारदह दौरे के क्रम में भीमनगर स्थित कोसी बराज का भी निरीक्षण किया. इस मौके पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विमल कुमार, सहायक अभियंता राज कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










