ePaper

जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता

Updated at : 08 Nov 2019 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता

वीरपुर : नव पदस्थापित एसपी मनोज कुमार ने वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र का दौरा कर कोसी निरीक्षण भवन में पत्रकारों से कहा कि लोगों के उम्मीद पर खरा उतरना एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि वे वीरपुर अनुमंडल का भूगोल समझने के लिए आज यहां आये हैं. उन्होंने […]

विज्ञापन

वीरपुर : नव पदस्थापित एसपी मनोज कुमार ने वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र का दौरा कर कोसी निरीक्षण भवन में पत्रकारों से कहा कि लोगों के उम्मीद पर खरा उतरना एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि वे वीरपुर अनुमंडल का भूगोल समझने के लिए आज यहां आये हैं.

उन्होंने बताया कि एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल से पिछले छह महीनों में घटित बड़ी घटनाओं रेप, मर्डर, लूट आदि के बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द निपटारा करने की बात कहते हुए विभिन्न कांडों की समीक्षा की गई. निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर घटित बड़ी घटनाओं के संदर्भ में अनुसंधान कार्य पूरे किए जाएं.
एसपी ने कटैया पॉवर हाउस स्थित बने फायरिंग रेंज के मुआयना किया और कहा कि इस मुआयना का उद्देश्य यह था कि फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान सामान्य नागरिकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. एसपी ने कोसी नदी के किनारे तटबंध से सटे नेपाल से लगने वाली सीमा के क्षेत्रों का अवलोकन किया और अपराध की दृष्टि से इस खुले सीमा के प्रयोग पर पुलिस के द्वारा उठाये जाने वाले उपायों पर भी चर्चा की.
एसपी का कहना था कि नए जिले में आने पर उनकी प्रथम प्राथमिकता जन साधारण की आकांक्षाओं को पूरा करना, जनता के विश्वास की कसौटी पर खरा उतारना, लोगों को निष्पक्ष और द्रुत गति से पुलिस सेवा प्रदान करने के साथ साथ हरेक महीने के पहले शनिवार को थाना से अलग किसी सार्वजनिक जगह पर पुलिस के द्वारा जनसंवाद गोष्ठी आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निपटारा किया जायेगा.
ट्रैफिक की समस्याओं पर बोलते हुए एसपी ने कहा कि चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर ट्रैफिक की समस्याओं के निदान के लिए पुलिस को लोगों से संवाद करना चाहिए और इसके हल के लिए मिलजुल कर रास्ता निकाला जाना चाहिए. उनका मानना था कि संवाद से ही समस्याओं का हल संभव है. पुलिस को भी बल प्रयोग से बचने की जरूरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन