प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आज सुपौल में

Updated at : 17 Jul 2019 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आज सुपौल में

सुपौल : प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विलियम्स हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में किया जायेगा. समारोह के दौरान जिले में इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में अव्वल आये छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में […]

विज्ञापन

सुपौल : प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विलियम्स हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में किया जायेगा. समारोह के दौरान जिले में इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में अव्वल आये छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान लोगों को भी समारोह के क्रम में सम्मानित किया जायेगा.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार समेत विशिष्ट अतिथि सह पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता अखिलेश कुमार झा, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ घनश्याम झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश मिश्र समेत अन्य कई वरीय पदाधिकारी, शिक्षाविद‍्, जनप्रतिनिधि एवं जिले के प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रा एवं अभिभावक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
गौरतलब है कि प्रतिभा का हौसलावर्द्धन एवं उन्हें नयी ऊंचाई व नया मुकाम देने के उद्देश्य से प्रभात खबर द्वारा वर्ष 2011 से हर वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है. सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिवर्ष हजारों बच्चों को सम्मानित किया जाता है.
इस कड़ी में इस वर्ष भी बिहार के अलावा झारखंड और बंगाल के सभी जिलों में समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिला मुख्यालय में सम्मान समारोह का शुभारंभ पूर्वाह्न 10 बजे किया जायेगा. जबकि प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन सुबह नौ बजे से शुरू होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन