सुपौल में बोले राहुल गांधी- देश की जनता ने चौकीदार को ड्यूटी से हटाने का मन बना लिया है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2019 3:21 PM
सुपौल : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता ने चौकीदार को ड्यूटी से हटाने का मन बना लिया है. मोदी जी कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन हिंदुस्तान की जनता उन्हें इस बार पीएम नहीं बनने देगी. शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रंजन के पक्ष में आयोजित […]
सुपौल : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता ने चौकीदार को ड्यूटी से हटाने का मन बना लिया है. मोदी जी कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन हिंदुस्तान की जनता उन्हें इस बार पीएम नहीं बनने देगी. शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रंजन के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया.
इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 के चुनाव में पूरे देश की चौकीदारी करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने सिर्फ विजय माल्या, नीरव मोदी, अनिल अंबानी जैसे धन कुबेरों की चौकीदारी की. अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये दे दिया. वहीं, 15 अमीरों के साढ़े पांच लाख करोड़ माफ कर दिये. गब्बर सिंह टैक्स और नोटबंदी जैसे फैसले ले कर देश के साथ अन्याय किया. कांग्रेस सत्ता में आयी, तो ‘न्याय योजना’ के तहत पांच करोड़ गरीब परिवारों को हर माह छह हजार रुपये देगी. किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा. एक साल में 22 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी. वहीं, 10 लाख युवाओं को पंचायत में रोजगार दिया जायेगा. युवाओं को व्यवसाय शुरू करने पर तीन साल तक कोई अनुज्ञप्ति नहीं लेनी पड़ेगी. राहुल ने लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण एवं सरकारी नौकरी में भी 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही. कांग्रेस अध्यक्ष ने रंजीत रंजन को योग्य एवं क्षेत्र की चिंता करनेवाली उम्मीदवार बताते हुए उन्हे भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










