ePaper

सीबीआइ टीम पहुंची सुपौल, शेल्टर होम की महिलाओं की रिपोर्ट की हो रही जांच

Updated at : 21 Feb 2019 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीआइ टीम पहुंची सुपौल, शेल्टर होम की महिलाओं की रिपोर्ट की हो रही जांच

सुपौल : सीबीआइ पटना की टीम ने बुधवार को सदर अस्पताल पहुंच कर मधेपुरा के सेल्टर होम से सुपौल शिफ्ट हुई महिलाओं की मेडिकल रिपोर्ट मामले की जांच की. करीब चार घंटे तक सीएस वेश्म में चली इस जांच में पिछले वर्ष मधेपुरा अल्पावासगृह से सुपौल शिफ्ट की गयी लड़कियों और महिलाओं की मेडिकल जांच […]

विज्ञापन

सुपौल : सीबीआइ पटना की टीम ने बुधवार को सदर अस्पताल पहुंच कर मधेपुरा के सेल्टर होम से सुपौल शिफ्ट हुई महिलाओं की मेडिकल रिपोर्ट मामले की जांच की.

करीब चार घंटे तक सीएस वेश्म में चली इस जांच में पिछले वर्ष मधेपुरा अल्पावासगृह से सुपौल शिफ्ट की गयी लड़कियों और महिलाओं की मेडिकल जांच की पड़ताल की गयी. सूत्रों की मानें, तो सीबीआई पटना की टीम द्वारा अल्पावास से संबंधित मामले खास कर मेडिकल टीम द्वारा की गयी जांच रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है.

बताया गया कि इस दौरान तत्कालीन मेडिकल बोर्ड के संबंधित चिकित्सक से पूछताछ भी की गयी. इसके अलावे सुपौल में अल्पावास के संचालक से भी पूछताछ की गयी है. बंद कमरे में करीब चार घंटे तक चली जांच और पूछताछ के अलावे संबंधित कागजातों की भी बारीकी से जांच की गयी है.

मालूम हो कि मुजफ्फरपुर घटना के बाद हर जगह अल्पावास की निगरानी बढ़ा दी गयी थी. इसी कड़ी मे मधेपुरा के अल्पावासगृह से 07 अगस्त 2018 को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सुपौल के अल्पावास में शिफ्ट करवाया गया था, जिसमें सभी 13 लड़कियों की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच की गयी थी. इसके लिए डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने अल्पावास से लायी गयी लड़कियों की जांच की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन