घर छोड़ने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

सुपौल : जिला के भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवछपुर गांव में नवविवाहिता से दुष्कर्म की खबर आ रही है. बताया जा रहा कि पीड़िता हाट-बाजार करके पैदल घर की ओर लौट रही थी. रास्ते से गुजर रहे आरोपी युवक मो.मख्खन साफी ने खराब नीयत से पीड़िता को घर तक छोड़ने की बात कही. अनजान चेहरा […]
सुपौल : जिला के भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवछपुर गांव में नवविवाहिता से दुष्कर्म की खबर आ रही है. बताया जा रहा कि पीड़िता हाट-बाजार करके पैदल घर की ओर लौट रही थी. रास्ते से गुजर रहे आरोपी युवक मो.मख्खन साफी ने खराब नीयत से पीड़िता को घर तक छोड़ने की बात कही. अनजान चेहरा देख कर पहले तो युवती ने साथ जाने से इन्कार लिया, तब आरोपी ने जान-पहचान का हवाला देते हुए उससे बाइक पर बैठने की गुजारिश की.
इसके बाद बाइक सवार युवती को अंधेरे सुनसान रास्ते पर ले गया और उसके साथ जबर्दस्ती की. चीख-पुकार मचाने या किसी से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी. डरी-सहमी युवती उस वक्त तो चुप रही लेकिन घर आकर परिजनों से पूरा मामला बताया. उसके बाद घरवालों ने पीड़िता को लेकर भीमपुर थाने पहुंची, जहां आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
दूसरी ओर मामले में पुलिस के रवैया और दिलचस्पी नहीं दिखाने पर गांव वाले थाने पहुंच गये. थाने पहुंचने के बाद गांववाले धरने पर बैठ गये और आरोपि के गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इस बात की सूचना जब आलाधिकारियों की मिली. अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आयी और आरोपित को हिरासत में ले लिया है. वहीं, पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




