पति ने पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया

Published at :04 May 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
पति ने पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के थलहा गढ़िया दक्षिण पंचायत अंतर्गत पतरघट्टी वार्ड नंबर 10 निवासी प्रमोद सरदार ने अपनी पत्नी का अपहरण कर लिये जाने का मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया है. दर्ज कराये गये मामले में बताया गया है कि बीते रविवार की सुबह उसके दरवाजे पर से जबरन बाइक पर बैठा कर […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के थलहा गढ़िया दक्षिण पंचायत अंतर्गत पतरघट्टी वार्ड नंबर 10 निवासी प्रमोद सरदार ने अपनी पत्नी का अपहरण कर लिये जाने का मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया है. दर्ज कराये गये मामले में बताया गया है कि बीते रविवार की सुबह उसके दरवाजे पर से जबरन बाइक पर बैठा कर अपहरण कर लिया गया. मामले को लेकर कांड संख्या 167/18 दर्ज कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. नामजद अभियुक्त में मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झरकाहा निवासी सतीश यादव, राजेंद्र यादव व त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी भुटाय मुखिया शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन