नीति आयोग के सीइओ के बयान पर भड़के लोग, कहा, बिहार में हो रहा विकास

सुपौल : दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत द्वारा दिये गये व्याख्यान में देश के पिछड़े होने की वजह बिहार जैसे राज्यों का होना वाले बयान से लोगों में असंतोष का माहौल व्याप्त है. आम जन इस बयान को गलत करार दे रहे हैं. लोगों का कहना है […]
सुपौल : दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत द्वारा दिये गये व्याख्यान में देश के पिछड़े होने की वजह बिहार जैसे राज्यों का होना वाले बयान से लोगों में असंतोष का माहौल व्याप्त है. आम जन इस बयान को गलत करार दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि बिहार अब बीमारू राज्य नहीं रहा.
यहां विकास के कई कार्य हो रहे हैं. बिहारी छात्र काफी प्रतिभावान हैं. यही वजह है कि देश की सर्वोच्च परीक्षा आइएएस, आइपीएस व आइआईटी जैसी प्रतियोगिताओं में हर वर्ष सबसे ज्यादा बिहारी छात्र उत्तीर्ण होते हैं. बिहार के निवासी काफी मेहनती हैं. जिसके कारण सीमित संसाधन के बावजूद वे प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं. राज्य का जीडीपी दर भी राष्ट्रीय जीडीपी से अधिक है.
पूर्व विधायक सह भाजपा नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि लोगों द्वारा नीति आयोग के बयान को गलत संदर्भ में ले रहे हैं. कहा कि उनका कहना था कि पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से के राज्य तेजी से विकास कर रहे हैं. जबकि बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान जैसे राज्यों का जिस प्रकार विकास होना चाहिए था.
उस प्रकार विकास नहीं हो पाया. उनका कहना था कि कांग्रेस के शासन काल में बिहार को जिस प्रकार की केंद्रीय मदद मिलनी चाहिए थी. उस प्रकार की मदद नहीं मिली. लिहाजा बिहार का विकास अवरुद्ध हुआ. उन्होंने कहा कि जब इन राज्यों का विकास हर क्षेत्र में हो जायेगा. तब भारत एक बार फिर दुनिया के देशों में शिखर पर रहेगा. कहा कि देश के प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास को मूल मंत्र मानते सभी राज्यों के समुचित विकास के लिए तत्पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










