बिहार : धारदार हथियार से पत्नी का गला काट कर पति फरार

Published at :23 Apr 2018 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : धारदार हथियार से पत्नी का गला काट कर पति फरार

सुपौल : पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काट मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. यह घटना राजेश्वरी थाना ओपी क्षेत्र की ग्वालपाड़ा पंचायत के मझौल रत्नसार गांव की है. देर रात यह घटना घटी है. पत्नी की गला काटने के बाद पति मौके से फरार हो गया है. वहीं, कुछ […]

विज्ञापन

सुपौल : पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काट मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. यह घटना राजेश्वरी थाना ओपी क्षेत्र की ग्वालपाड़ा पंचायत के मझौल रत्नसार गांव की है. देर रात यह घटना घटी है. पत्नी की गला काटने के बाद पति मौके से फरार हो गया है. वहीं, कुछ लोगों द्वारा घटना की सूचना राजेश्वरी थानाध्यक्ष विमल कुमार मंडल को दी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है.

बताया जाता है कि मृतका रंजना देवी डेढ़ माह पहले ही ससुराल आयी थी. उसके पति मिथिलेश सुतिहार और उसकी सास दहेज में भैस की मांग कर रहे थे. लेकिन, रंजना ने मायके वालों की स्थिति देख कर यह बात पिता को नहीं कही. बिना भैस लिये ही वह ससुराल आ गयी. इसी बात से पति और सास के नाराज होकर घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है. मृतका की दो संतानें हैं. इनमें दो बच्चे एक लड़का और दो लड़की है. मृतका के ससुर किशन सुतिहार घर से बाहर पंजाब में हैं.

सबसे खराब हालत बच्चों की है, जिसके सिर से मां का साया उसके बाप ने ही छीन लिया है. हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है. जबकि, आरोपित पति अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है. राजेश्वरी थानाअध्यक्ष विमल कुमार मंडल ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन