निजी नर्सिंग होम में कंपाउंडर ने किया प्रसूता से दुष्कर्म का प्रयास, महिलाओं ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, वीडियो

Published at :23 Apr 2018 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
निजी नर्सिंग होम में कंपाउंडर ने किया प्रसूता से दुष्कर्म का प्रयास, महिलाओं ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, वीडियो

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में इलाजरत महिला के साथ नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता द्वारा विरोध जताने और चिल्लाने के बाद मौके पर पहुंची आसपास की महिलाओं ने युवक को पकड़ कर अपना जमकर पीटा. वहीं, दूसरी ओर सूचना मिलने पर मरीज के […]

विज्ञापन

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में इलाजरत महिला के साथ नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता द्वारा विरोध जताने और चिल्लाने के बाद मौके पर पहुंची आसपास की महिलाओं ने युवक को पकड़ कर अपना जमकर पीटा. वहीं, दूसरी ओर सूचना मिलने पर मरीज के परिजनों ने नर्सिंग होम में जम कर हंगामा किया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है.

https://www.youtube.com/watch?v=tHrRGtLTPXw

जानकारी के मुताबिक, शहर के एक नर्सिंग होम में एक गर्भवती महिला ने चार दिन पहले ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया था. पीड़िता की हालात नाजुक होने के कारण वह नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था. इसी बीच, नर्सिंग होम में एनआईसीयू के कंपाउंडर रंजीत कुमार ने प्रसूता से दुष्कर्म की कोशिश की. पीड़िता द्वारा हंगामा मचाये जाने पर आसपास की मौजूद महिलाओं ने कंपाउंडर को मौके पर धर दबोचा और जम कर धुनाई कर दी. वहीं, दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया. बाद में लोगों ने जख्मी कंपाउंडर को घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन