लूट की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार

Published at :20 Apr 2018 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
लूट की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार

झपटमारों ने महिला से छीन लिये 30 हजार रुपये बाइक सवार दो झपटमार महिला का रुपये से भरा थैला छीन कर फरार हो गये सुपौल : झपटमार गिरोह के अपराधियों ने गुरुवार को दिन-दहाड़े जिला मुख्यालय में बैंक से रुपये निकाल कर ले जा रही एक महिला से 30 हजार रुपये लूट लिया. घटना के […]

विज्ञापन

झपटमारों ने महिला से छीन लिये 30 हजार रुपये

बाइक सवार दो झपटमार महिला का रुपये से भरा थैला छीन कर फरार हो गये
सुपौल : झपटमार गिरोह के अपराधियों ने गुरुवार को दिन-दहाड़े जिला मुख्यालय में बैंक से रुपये निकाल कर ले जा रही एक महिला से 30 हजार रुपये लूट लिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार किसनपुर थाना अंतर्गत बेला गोठ निवासी अनिता देवी दिन के करीब एक बजे पंजाब नेशनल बैंक से 30 हजार रुपये निकाल कर अपने जिला मुख्यालय के गजना पुनर्वास चौक स्थित स्थानीय निवास पैदल जा रही थी. इसी क्रम में जब वह गांधी मैदान पार कर रही थी उसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झोले में रखे रुपये को झोला सहित झटप कर फरार हो गये. घटना के बाद लोगों की भीड़ वहां जुट गयी.
पुलिस को तत्काल घटना की सूचना दी गयी. जिसके बाद सदर थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी. बहरहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
एक माह के अंदर लूटकांड की हो चुकी हैं तीन घटनाएं
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी शहर में झपट्टमार गिरोह के अपराधियों ने रुपये लूटने की कई घटना को अंजाम दिया है. करीब एक माह के अंदर शहर में इस प्रकार की तीन घटनाएं हो चुकी है. घटना के उद‍्भेदन नहीं होने से जहां अपराधियों के हौसले बुलंद है. वहीं पैसे का लेनदेन करने वाले आमलोगों में भी दहशत का माहौल व्याप्त हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन