लाखों मूल्य की संपत्ति जलकर राख

जदिया : छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी पूरव पंचायत स्थित वार्ड नंबर-12 में बुधवार की दोपहर आग लगने से दो परिवार के चार घर सहित लाखों मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गया. इस अगलगी की घटना में घर में रखा 80 हजार नकद सहित अनाज, कपड़ा, फर्नीचर तथा घरेलू सामान जलकर राख हो गया. बताया […]
जदिया : छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी पूरव पंचायत स्थित वार्ड नंबर-12 में बुधवार की दोपहर आग लगने से दो परिवार के चार घर सहित लाखों मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गया. इस अगलगी की घटना में घर में रखा 80 हजार नकद सहित अनाज, कपड़ा, फर्नीचर तथा घरेलू सामान जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि वार्ड नंबर-12 में थ्रेसर से गेहूं की तैयारी कर रहे थे. थ्रेसर से निकली चिंगारी से कपिलदेव यादव तथा बुद्धदेव यादव के चार घर जल गये. आग लगने की सूचना अग्निशमन को दी गयी. लेकिन जब तक अग्निशमन वाले पहुंचते उससे पहले ही ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि आग बुझाने के दौरान जयकृष्ण यादव आग से झुलस गये. इस घटना में थ्रेसर से तैयार किया करीब 20 क्विंटल गेहूं भी जलकर राख हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










