घटना स्थल से दोनों गाड़ियों को पुलिस ने किया जब्त

Published at :11 Apr 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
घटना स्थल से दोनों गाड़ियों को पुलिस ने किया जब्त

सरायगढ़ : एनएच 57 पर पिपराखुर्द गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह हाइवा वाहन बीच सड़क पर खड़ी ट्रक से जा टकरा गया. इस घटना में हाइवा चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. साथ ही हाइवा वाहन पर सवार सह चालक बाल बाल बच गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : एनएच 57 पर पिपराखुर्द गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह हाइवा वाहन बीच सड़क पर खड़ी ट्रक से जा टकरा गया. इस घटना में हाइवा चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. साथ ही हाइवा वाहन पर सवार सह चालक बाल बाल बच गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एनएच 57 पर पिपरा खुर्द गांव के समीप ट्रक का टायर एकाएक फट जाने के कारण चालक ने एनएच पर ही खड़ी कर दिया. वही पीछे से आ रहा हाइवा ने ट्रक में ठोकर मार दिया.

ठोकर लगने से हाइवा चालक सरायगढ़ वार्ड 10 निवासी 30 वर्षीय ओम प्रकाश साह की मौत घटनास्थल पर ही गयी. जबकि सह चालक चांदपीपर गांव के गजेंद्र मंडल को हल्की चोटें आई और वह बाल बाल बच गये. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस ने दोनों गाड़ी को घटना स्थल से जब्त कर लिया है. साथ ही हाइवा चालक मृतक ओमप्रकाश साह की शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. चालक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया. वहीं घटना से मर्माहत मृतक की पत्नी पूनम देवी, माता जानकी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

परिजनों ने बताया कि मृतक ओम प्रकाश साह के दो पुत्री तीन वर्षीया कल्पना कुमारी दो वर्षीया वंदना कुमारी है. घटना को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश शाह का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. साथ ही दोनों वाहन को जब्त कर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

अलग-अलग छापेमारी में एक नामजद व दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन