बिहार : सीबीएसई प्रश्नपत्र लीक मामला, खगड़िया के दो भाइयों से की गयी पूछताछ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : सीबीएसई प्रश्न पत्र लीक मामले में संदेह के आधार पर दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है. सोमवार को हिरासत में लिये गये दोनों भाई परबत्ता जिला खगड़िया के रहनेवाले हैं. दोनों को नेपाल की सीमा से सटे सुपौल के मरौना थाने पूछताछ हुई और देर रात छोड़ दिया गया. दोनों को […]
विज्ञापन
सुपौल : सीबीएसई प्रश्न पत्र लीक मामले में संदेह के आधार पर दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है. सोमवार को हिरासत में लिये गये दोनों भाई परबत्ता जिला खगड़िया के रहनेवाले हैं. दोनों को नेपाल की सीमा से सटे सुपौल के मरौना थाने पूछताछ हुई और देर रात छोड़ दिया गया. दोनों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया है. मरौना थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि देर रात हिरासत में लिये गये दोनों लोगों से चतरा की पुलिस ने पूछताछ की.
दोनों भाई पर संदेह पुलिस को इसलिए हुआ कि चतरा में सीबीएसई प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार आरोपित के मोबाइल में इन दोनों का नंबर व वाट्सएप-फेसबुक से कुछ जुड़ाव मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










