सात घर जल कर राख

Published at :31 Mar 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
सात घर जल कर राख

पिपरा : थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर दो दसियाबदी जोल्हनिया गांव में गुरुवार की रात्रि आग लग गई. इस घटना में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 179 सहित चार परिवार का सात घर जल कर राख हो गया. आग लगने की खबर मुहल्लेवासियों को मिलते ही लोग घटनास्थल पर एकजुट हो गए और […]

विज्ञापन

पिपरा : थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर दो दसियाबदी जोल्हनिया गांव में गुरुवार की रात्रि आग लग गई. इस घटना में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 179 सहित चार परिवार का सात घर जल कर राख हो गया. आग लगने की खबर मुहल्लेवासियों को मिलते ही लोग घटनास्थल पर एकजुट हो गए और इसकी सूचना थाना पुलिस को दी.

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने अग्निशमन वाहन को घटना स्थल पर भिजवाया. लेकिन वार्ड नंबर दो स्थित सड़क संर्कीण रहने के कारण दमकल वाहन घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाया. इधर, ग्रामीणों द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सात घर, मवेशी, नकदी सहित अन्य घरेलू सामग्री अग्नि की भेंट चढ़ गया.

पीड़िता नेहा परवीन ने बताया कि इस घटना में उनका एक आवासीय घर, बक्सा में रखे 50 हजार रुपये नगद सहित व आंगनबाड़ी केंद्र में रखे रजिस्टर व अन्य कागजात जल गया. वहीं अली मोहम्मद, जैनूल हक के घर में रखे फर्नीचर व अनाज जल गया. जबकि मो जफर के घर में आग लगने से पांच मवेशी सहित 20 मन धान सहित अन्य सामान जल गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

सभी पीड़ित परिवारों को मिलेगा उचित मुआवजा : सीओ
घटना की सूचना पर पहुंचे मुखिया अशोक लाल मंडल, सरपंच ब्रह्मदेव ठाकुर, उप मुखिया राज कुमार गिरी ने इसकी सूचना अंचलाधिकारी रमेश कुमार सिंह को दी. सीओ श्री सिंह ने पूछने पर बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजा गया है. बताया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर सभी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन