फ्लैंक विहीन सड़क पर हादसों की आशंका

सुपौल : सरकार द्वारा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं. पांच सौ की आबादी वाले गांवों की सड़कों का पक्कीकरण कर मुख्य पथ से जोड़ा जा रहा है, लेकिन स्थानीय पदाधिकारी व संवेदक की मिलीभगत के कारण मानक अनुरूप सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है. […]
सुपौल : सरकार द्वारा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं. पांच सौ की आबादी वाले गांवों की सड़कों का पक्कीकरण कर मुख्य पथ से जोड़ा जा रहा है, लेकिन स्थानीय पदाधिकारी व संवेदक की मिलीभगत के कारण मानक अनुरूप सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है. कुछ ऐसी ही स्थिति सदर प्रखंड क्षेत्र के चौघारा से सहरसा जाने वाली सड़क की है.
ज्ञात हो कि चौघारा से लेकर सहरसा सीमा तक इस पथ में संवेदक द्वारा जगह-जगह फ्लैंक नहीं बनाया गया है. इस वजह से एक तरफ जहां समय से पूर्व सड़क टूटने लगी है. वहीं फ्लैंक विहीन स्थानों पर चालकों को साइड लेने व देने के समय जान हथेली पर रख कर वाहनों का परिचालन करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










