जनता दरबार में 10 मामले की हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में 10 मामले की हुई सुनवाई

जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे

विज्ञापन

निर्मली. अंचल परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी शाहिना बेगम ने की. इस दौरान सियावर मंडल सहित अंचल के कई कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने मामलों की सुनवाई में सक्रिय भूमिका निभाई. जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. राजस्व अधिकारी के अनुसार, कुल 15 भूमि विवाद से जुड़े मामले लंबित थे, जिनमें से 10 मामलों की सुनवाई की गई. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को ध्यानपूर्वक सुना गया और संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई. उन्होंने बताया कि आपसी सहमति के आधार पर एक मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. जिससे संबंधित पक्षों को राहत मिली. वहीं अन्य मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी और कुछ पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण निर्णय नहीं लिया जा सका. ऐसे मामलों को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है. राजस्व अधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी जमीन से जुड़े विवादों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें न्यायालय के चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने सभी पक्षकारों से अगली सुनवाई में जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन