गोपालगंज में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी, पिता बोले- रैगिंग ने ली बेटे की जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2022 12:36 PM
बिहार में लाख सख्ती के बावजूद रैगिंग का मामला खत्म नहीं हो पा रहा है. गोपालगंज में रैगिंग से परेशान होकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र के आत्महत्या करने की सूचना है. वैसे परिजनों के इस आरोप की पुलिस जांच कर रही है.
गोपालगंज. बिहार में लाख सख्ती के बावजूद रैगिंग का मामला खत्म नहीं हो पा रहा है. गोपालगंज में रैगिंग से परेशान होकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र के आत्महत्या करने की सूचना है. वैसे परिजनों के इस आरोप की पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार एक निजी लॉज में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ उसका शव मिला है. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच पुलिस ने छात्र के कमरे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
यह घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है. मृतक छात्र का नाम निर्भय सिंह कुशवाहा है, जो मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के रहने वाले अभय सिंह कुशवाहा का पुत्र बताया जाता है. मृतक छात्र निर्भय सिंह कुशवाहा सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था. पुलिस ने छात्र के कमरे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
निर्भय पिछले एक साल से पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई करता था, लेकिन देर रात उसका शव एक निजी लॉज के कमरे में फांसी पर झूलता हुआ पाया गया. मृतक छात्र के पिता अभय सिंह कुशवाहा पेशे से एक ग्रामीण चिकित्सक हैं.
उन्होंने अपने बेटे को एक साल पूर्व सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला कराया था. मृतक छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे के साथ कॉलेज के सीनियर छात्रों ने रैगिंग की जाती थी जिसकी जानकारी बेटे ने फोन पर दी थी. पुलिस परिजनों के इस आरोप की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि हर बात की जान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










