अररिया : दरोगा की हत्या में शामिल छह आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह के दौरान घटना को दिया था अंजाम
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 14 Mar 2025 3:07 PM
AI Image
अररिया में पुलिस के छापेमारी दल पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले के मामले में फुलकाहा थाना में एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 18 लोगों को नामजद आरोपी और 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है
बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने और एक गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाए जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि पुलिस और ग्रामीणों की झड़प में दारोगा राजीव कुमार मल्ल उर्फ राजीव रंजन की हत्या हो गई थी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित कुमार यादव, प्रभु यादव, प्रमोद यादव, शंभू यादव, कुंदन यादव और ललन यादव के रूप में हुई है.
पुलिस के साथ झड़प में हुई थी दरोगा की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार की रात फुलकाहा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर, वार्ड नं. 15 में पुलिस एक मामले में फरार आरोपी नरपतागंज निवासी अनमोल यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी. फुलकाहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में अनमोल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन आरोपी के समर्थकों द्वारा छापेमारी टीम पर हमला करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया गया. इसी दौरान पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में एएसआई राजीव रंजन मल्ल गिर गए और अचेत हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है. साहा ने बताया कि छापेमारी टीम द्वारा अब तक छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










