siwan news : दादी के श्राद्धकर्म के भतवानी का सामान लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

siwan news : दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा-शेरही मुख्य पथ पर उस्ती दलित बस्ती के पास हुआ हादसा
siwan news : दरौंदा. थाना क्षेत्र के बगौरा-शेरही मुख्य पथ पर उस्ती दलित बस्ती स्थित चिमनी के समीप नये वर्ष के पहले ही दिन गुरुवार को किसी वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उस्ती निवासी संजय प्रसाद के पुत्र अंशु कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अंशु की दादी का एक दिन पूर्व श्राद्धकर्म था. अगले दिन सुबह में अपनी दादी के श्राद्धकर्म के लिए भतवानी का चावल लाने के लिए वह बगौरा बाजार सुबह आठ बजे बाइक से जा रहा था. इसी दौरान उस्ती दलित बस्ती चिमनी के समीप किसी वाहन की चपेट में आने से अंशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इधर, घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दरौंदा थाने को दी. पुलिस घटना स्थल पर पंहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है. एक पखवारे के अंदर दादी एवं पोते की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है. मृतक दो भाइयों में छोटा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




