ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

नगवां के पास नेशनल हाइवे-331 पर हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के नगवां के पास शुक्रवार की सुबह नेशनल हाइवे-331 पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय दीपक कुमार, मिथुन शर्मा और अंजू देवी ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. राजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि युवक बाइक से मलमलिया की तरफ जा रहा था, तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार ट्रक रौंदते हुए फरार हो गया. ट्रक की टक्कर से वह सड़क किनारे गिर गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. युवक की पहचान हिलसर के 30 वर्षीय संदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह दो भाइयों में छोटा था. बड़े भाई की मानसिक स्थिति खराब है. वह पांच वर्षों से लापता है. घटना की सूचना मिलने पर पिता राजकिशोर सिंह, मां सुनीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है. मृत युवक भगवानपुर बाजार में रहकर मजदूरी का काम करता था. उसे तीन बेटे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




