महिला ने ऑटो से लगायी छलांग ,मौत

Updated:
विज्ञापन
महिला ने ऑटो से लगायी छलांग ,मौत

मंगलवार महादेवा थाना क्षेत्र के बिंदुसार गांव के समीप एक चलती ऑटो से महिला ने छलांग लगा दिया . जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरगंवा गांव निवासी दुर्गावती देवी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. मंगलवार महादेवा थाना क्षेत्र के बिंदुसार गांव के समीप एक चलती ऑटो से महिला ने छलांग लगा दिया . जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरगंवा गांव निवासी दुर्गावती देवी है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हमारे घर के एक बच्चे का तबीयत खराब है. जो एक निजी अस्पताल में भर्ती है .जहां खाना पहुंचाने के लिए दुर्गावती आई हुई थी. दोपहर में ऑटो से मोबाइल से बात करते हुए जा रही थी. जहां अचानक मोबाइल नीचे गिर गया. महिला ने ऑटो को रोका भी नहीं और मोबाइल के लिए छलांग लगा दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन