ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत

गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरेया-अफराद के बीच स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया. मृतका बसांव गांव की रीता देवी थीं, जिन्हें पथरी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.
सीवान. गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरेया-अफराद के बीच स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया. मृतका बसांव गांव की रीता देवी थीं, जिन्हें पथरी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित होकर तोड़फोड़ करने लगे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली.देर रात प्रशासनिक टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया. बाद में समझौता होने पर परिजन शव लेकर घर लौट गए. पत्नी के घर वालों ने ससुराल में घुसकर की मारपीट प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पत्नी द्वारा अपने मायके को लोगों को बुलाकर ससुराल पक्ष पर हमला करवा दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, पति पिछले 10 वर्षों से विदेश में रह रहा था और इस दौरान उसने अपनी पत्नी के बैंक खाते में लगभग 40 लाख रुपये भेजे थे. जब उसने पैसों का हिसाब मांगा तो पत्नी टालमटोल करने लगी. बताया जाता है कि पत्नी इन दिनों अपने मायके दारौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही है. वही बीते गुरुवार को इस मामले को लेकर लहेजी में पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें दोनों पक्षों को शुक्रवार को फिर से उपस्थित होने को कहा गया था. लेकिन शुक्रवार दोपहर को ही लड़की पक्ष के लोग लहेजी पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. किसी का सिर फूट गया तो किसी के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं. हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से स्थानीय थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




