सीवान में शौच से लौट रही युवती को जहरीले सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल रेफर

Author Chandra Prakash|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
शौच से लौट रही युवती को जहरीले सांप ने डसा, सदर अस्पताल रेफर

सर्पदंश के बाद पीड़िता के घर पर मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

Siwan News: दरौली के दोन गांव में शौच से लौट रही 20 वर्षीय युवती पल्लवी कुमारी को जहरीले सांप ने डस लिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल रेफर किया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई.

विज्ञापन

Siwan News: दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव में मंगलवार की देर रात शौच से लौट रही एक युवती को जहरीले सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. गंभीर हालत में युवती को पहले दोन रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

शौच से लौटने के दौरान हुआ हादसा

पीड़िता की पहचान वार्ड संख्या 13 निवासी पल्लवी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि पल्लवी देर रात शौच के लिए घर से बाहर गई थी. लौटने के दौरान रास्ते में झाड़ियों के पास छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया.

मुंह से झाग निकलने लगा, अस्पताल में कराया भर्ती

सांप के काटने के बाद किसी तरह पल्लवी घर पहुंची, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उसके मुंह से झाग निकलने लगा और शरीर ठंडा पड़ने लगा. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत दोन रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

समय पर इलाज से बची जान

रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार हुआ है और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

बरसात में सतर्क रहने की अपील

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में रात के समय घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें. यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन
Chandra Prakash

लेखक के बारे में

By Chandra Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन