वाहन की ठोकर से युवक की गयी जान

भगवानपुर बाजार में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक सारण जिला के ब्रह्मपुर गांव के हरेंद्र सिंह बताये जा रहे है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रमाशंकर साह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया
भगवानपुर हाट. थाना मुख्यालय स्थित भगवानपुर बाजार में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक सारण जिला के ब्रह्मपुर गांव के हरेंद्र सिंह बताये जा रहे है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रमाशंकर साह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. मृतक की पत्नी रिंकू देवी ने पुलिस को आवेदन देकर बताई है कि पति ससुराल धने छपरा जाने के लिए घर से निकले थे. तभी भगवानपुर बाजार में पोस्ट आफिस के पास अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से मौत हो गई. मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र को छोड़ गया है. पति के मौत पर पत्नी रिंकू देवी के चीत्कार से माहौल गमगीन बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




