रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 28 Apr 2026 9:31 PM
स्थानीय स्टेशन के डाउन एडवांस स्टार्टर सिग्नल के समीप मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई.बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर निकले तो उनकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे प्रशासन और जीआरपी को दी. घटनास्थल पर युवक के शव से कुछ ही दूरी पर एक कंबल बरामद हुआ है
प्रतिनिधि,मैरवा. स्थानीय स्टेशन के डाउन एडवांस स्टार्टर सिग्नल के समीप मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई.बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर निकले तो उनकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे प्रशासन और जीआरपी को दी. घटनास्थल पर युवक के शव से कुछ ही दूरी पर एक कंबल बरामद हुआ है. इस साक्ष्य को देखकर स्थानीय लोग इसे सामान्य ट्रेन दुर्घटना मानने से इनकार कर रहे हैं. चर्चा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. हालांकि, पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है. जीआरपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.फिलहाल युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. स्कॉर्पियो को बचाने में पलटा ट्रैक्टर,बाल-बाल बचा चालक बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बडहरिया- गोपालगंज मुख्यमार्ग पर खानपुर और निखरी छपरा गांव के बीच लोहे की छड़ से लदा ट्रैक्टर स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पलट गया. घटना मंगलवार की सुबह की है. चालक दुर्घटना में बाल-बाल बच गया. यह हादसा तेज गति से गोपालगंज की ओर आ रही स्कार्पियो को साइड देने और बचाने के दौरान हुई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को खाईनुमा खेत में नहीं ले जाता तो ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर हो जाती तो और बड़ी घटना हो सकती थी. इस दौरान ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगाने भले ट्रैक्टर खाई में जाकर पलट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










