पुलिस की पिटाई से दो भाई हुए घायल

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 07 Jun 2025 8:34 PM

विज्ञापन

गोरंयाकोठी थाना क्षेत्र के छीतौली नौका टोला में शराब पकड़ने गई पुलिस ने दो भाइयों की पिटाई कर थाने ले आई. इसके बाद शराब बनाने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर ली.पुलिस की पिटाई से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में छितौली गांव निवासी परमेश्वर बीन का पुत्र प्रेम कुमार व पिंटू कुमार है . दोनों सगे भाई है.

विज्ञापन

सीवान. गोरंयाकोठी थाना क्षेत्र के छीतौली नौका टोला में शराब पकड़ने गई पुलिस ने दो भाइयों की पिटाई कर थाने ले आई. इसके बाद शराब बनाने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर ली.पुलिस की पिटाई से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में छितौली गांव निवासी परमेश्वर बीन का पुत्र प्रेम कुमार व पिंटू कुमार है . दोनों सगे भाई है. घटना के संबंध में घायल प्रेम कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी को लेकर गांव में ही कालेज के परिसर में टहल रहा था. इसी दौरान गोरेयाकोठी थाने की पुलिस आई और कुछ दूर जहां शराब बनता है वहां पुलिस पहुंची. तभी पुलिस पुनः वापस आई और पकड़ ली. हमें मारपीट कर घायल कर दिया. घटना की सूचना परिजनों को मिली जहां सभी लोग पहुंचे. पुलिस ने मां और भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया. जिसमें भाई पिंटू कुमार को भी चोट आई है. दोनों भाई को पुलिस ने शराब बनाने के आरोप में पकड़ ली. जबकि हम लोग शराब से जुड़ा कोई भी काम नहीं करते हैं. इस मामले में पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन