बिजली के तार पर गिरे तीन पेड़, 12 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा विभाग, ग्रामीणों ने जताया हादसे का डर

Updated:
विज्ञापन
बारिश में बिजली तार पर गिरा पेड़, 12 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा विभाग, ग्रामीणों में आक्रोश

रफीपुर गांव में सोमवार सुबह बारिश के दौरान तीन पेड़ बिजली के तार पर गिर गए. 12 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. बिजली आपूर्ति बंद न होने से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है.

विज्ञापन

हसनपुरा. प्रखंड की सहुली पंचायत के रफीपुर गांव के वार्ड संख्या 14 में सोमवार सुबह हुई बारिश के दौरान तीन पेड़ बिजली के तार पर गिर गए. घटना के बाद इलाके में बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते पेड़ नहीं हटाए गए तो कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है.

12 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा बिजली विभाग

ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब छह बजे ही घटना की सूचना बिजली विभाग के कनीय अभियंता (जेई) और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दे दी गई थी. इसके बावजूद करीब 12 घंटे तक विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा. लोगों का आरोप है कि केवल वार्ड सदस्य ने घटनास्थल का जायजा लिया, जबकि बिजली विभाग पूरी तरह उदासीन बना रहा.

बिजली आपूर्ति बंद नहीं होने से बढ़ी चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तार पर पेड़ गिरने की जानकारी होने के बावजूद विभाग ने बिजली आपूर्ति भी बंद नहीं कराई. इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने विभाग की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की उठाई मांग

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तुरंत पेड़ों को हटाकर बिजली आपूर्ति को सुरक्षित करने की मांग की है. साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता.


विज्ञापन
Umashankar Ram

लेखक के बारे में

By Umashankar Ram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन