ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंदा, घटनास्थल पर ही हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंदा, घटनास्थल पर ही हुई मौत

आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर ने एक पांच वर्षीय बच्चे को रौंद दिया.जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.मृतक की पहचान गांव के जयराम के पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर ने एक पांच वर्षीय बच्चे को रौंद दिया.जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.मृतक की पहचान गांव के जयराम के पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम गांव में ट्रैक्टर से मिट्टी गिराया जा रहा था. अनिकेत बच्चों के साथ खेल रहा था.तभी तेज रफ्तार मिट्टी लोड ट्रैक्टर ने अनिकेत को रौंद दिया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ट्रैक्टर को जब्त करते हुए मामले की जांच में जुट गई. इधर मौत के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया हैं. तेज आवाज में गाना बजा कर चलते हैं ट्रैक्टर चालक स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई उस ट्रैक्टर का चालक तेज आवाज में गाना बजा कर रफ्तार में गाड़ी चला रहा था. तभी खेल रहे बालक को रौंद दिया.घटना के बाद लोग उसे आवाज लगा ही रहे थे की वह ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया.थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक जयजोर का ही हैं. ट्रैक्टर जब्त कर ली गयी हैं. चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दो भाईयों में छोटा था अनिकेत परिजनों ने बताया कि अनिकेत दो भाईयों में छोटा था. वही उसका बड़ा भाई उसकी याद में रोते -रोते अचेत हो जा रहा हैं. इधर अनिकेत की मां अपने पुत्र की याद को भुला नही पा रही हैं. वह काफी सदमे में हैं. लोग काफी समझाने की कोशिश कर रहे है. हालांकि वे मानने को तैयार नही हैं.बार बार अपने पुत्र को बुलाने के लिए गुहार लगा रही हैं. मामले में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नही मिला है. आवेदन मिलते ही मुकदमे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन