हथियार व चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

नगर थाना पुलिस ने आंदर ढाला ओवर ब्रिज से चोरी की बाइक व हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार युवकों में थाना क्षेत्र के ककड़कुंड निवासी नीरज सिंह,गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र दोमहाता निवासी सोहेल व धामापाकड निवासी बबलू यादव शामिल है.
प्रतिनिधि,सीवान.नगर थाना पुलिस ने आंदर ढाला ओवर ब्रिज से चोरी की बाइक व हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार युवकों में थाना क्षेत्र के ककड़कुंड निवासी नीरज सिंह,गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र दोमहाता निवासी सोहेल व धामापाकड निवासी बबलू यादव शामिल है. मामले में नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि आंदर ढाला ओवर ब्रिज पर वाहन जांच की जा रही थी ,तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक आते देखे गए .जहां उन्हें रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन वे लोग भागने लगे इसके बाद जवानों के सहयोग से पकड़ लिया गया .तलाशी के दौरान उनके पास से एक कट्टा, दो कारतूस ,एक चोरी की बाइक और एक मास्टर चाबी बरामद किया गया है. वही उनसे पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जबकि उनके निशानदेही पर अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. देसी शराब के साथ धंधेबाज पकड़ाया प्रतिनिधि, बसंतपुर. स्थानीय थाना की डायल 112 की टीम ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के सानी बगाही गांव में मंगलवार की सुबह छापेमारी कर सानी बगाही के भरत महतो को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया. गिरफ्तार धंधेबाज व सानी बगाही के भरत महतो को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज भरत महतो को मंगलवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




