युवक की ट्रक से कुचलकर गयी जान

Updated:
विज्ञापन
युवक की ट्रक से कुचलकर गयी जान

.एनएच 331 पर बसंतपुर थानाक्षेत्र के खोड़ीपाकर पावर सब-स्टेशन के समीप सोमवार की रात लगभग आठ बजे मलमलिया से बाइक से लौट रहे बसावं निवासी अपूल सिंह (34) के सामने नीलगाय के आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया. वे सड़क पर गिर गया. तभी पीछे से आ रही ट्रक ने उसे रौंद डाला.चालक वाहन समेत फरार हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतपुर .एनएच 331 पर बसंतपुर थानाक्षेत्र के खोड़ीपाकर पावर सब-स्टेशन के समीप सोमवार की रात लगभग आठ बजे मलमलिया से बाइक से लौट रहे बसावं निवासी अपूल सिंह (34) के सामने नीलगाय के आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया. वे सड़क पर गिर गया. तभी पीछे से आ रही ट्रक ने उसे रौंद डाला. चालक वाहन समेत फरार हो गया. अगल-बगल के लोग घटनास्थल पर जुट गये. लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें बसंतपुर सीएचसी लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया. बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सीएचसी पहुंचे व दुर्घटना की जानकारी ली. घटना के बारे में बताया गया कि अपूल सिंह का हार्डवेयर का दुकान मलमलिया में है. वह बकाया की वसूली कर सोमवार की रात दुकान लौट रहे थे. तभी खोड़ीपाकर सब-स्टेशन के समीप दुर्घटना हुई. परिजनों के विलाप से माहौल हुआ गमगीन जैसे ही अपूल सिंह का शव पोस्टमॉर्टम के बाद बसांव पहुंचा की परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. मृतक के पिता सवलिया सिंह, मां लक्ष्मीणा देवी जवान बेटे के शव को देख दहाड़ मार कर रोने लगे. अपूल की पत्नी अनु कुमारी व मासूम बेटी सत्ताक्षी, सत्या व बेटे आशीष (5) शव को देख बेसुध हो गए. मृतक दो भाइयों मे बड़ा था. छोटा भाई अतुल सिंह भी व्यवसाय में पिता व बड़े भाई का हाथ बंटाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन