तापमान पहुंचा आठ डिग्री सेल्सियस पर

दो दिनों की राहत के बाद शनिवार को ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाया. गुरुवार व शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी. वहीं शनिवार को ठंड और कनकनी से लोग परेशान दिखे. इस दौरान अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चली.
प्रतिनिधि, सीवान. दो दिनों की राहत के बाद शनिवार को ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाया. गुरुवार व शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी. वहीं शनिवार को ठंड और कनकनी से लोग परेशान दिखे. इस दौरान अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चली. मौसम के जानकारों की मानें तो एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा.इस दौरान 10 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है. दो दिनों के बाद कुहासे में कमी आएगी. आलू व सहित सहित सब्जी की फसलों पर इस मौसम का प्रभाव सबसे अधिक पड़ेगा. वहीं गेहूं के लिए मौसम अनुकूल बताया जा रहा है. ऐसे मौसम में दुधारू पशुओं पर अधिक ध्यान रखने की जरूरत है. ठंड से गीजर-हीटर की बिक्री बढ़ी कड़ाके की ठंड ने लोगों का जन-जीवन सर्द कर दिया है. इससे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में गर्माहट आ गई है.सर्दी बढ़ने से बाजार में हीटर, ब्लोअर व गीजर की बिक्री बढ़ गई है. हीटर, ब्लोअर के अलावा तुरंत पानी गर्म करने के लिए गीजर और इलेक्ट्रिक रॉड की बिक्री अधिक हो रही है. इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी अजय यादव ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 15 हीटर की बिक्री हो रही है. इसके अलावा गीजर और वाशिंग मशीन भी शामिल है. मॉर्निंग वॉक करनेवालों की बढ़ी मुश्किलें करीब 15 दिनों से ठंड अपना प्रभाव बनाए हुए है. सुबह- शाम सबसे अधिक ठंड महसूस हो रही है. ठंड के कारण सुबह में खुले मैदान अथवा पार्कों में टहलने वाले लोगों की भीड़ कम गई है. बुजुर्ग व महिलाएं पहले की तुलना में अब कम नजर आ रही हैं.लोग देर तक कंबल व रजाई में दुबके रह रहे है.इधर चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में शारीरिक गतिविधि जरूरी है.ठंड का बचाव के उपाय करके ही लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलें. अगले सात दिनों तक ठंड से राहत नहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक लोगों को ठंड से निजात की संभावना नहीं है. इस क्रम में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री से लेकर 08 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.जबकि हवा का वेग 10 से 12 किमी प्रतिघंटा के बीच रहेगा. सुबह में घना कोहरा भी छाए रहेंगे. ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव खुद ही करने होंगे. पिछले कई दिनों से जिले में कोहरे के साथ वातावरण में धुंध छाया हुआ है.इससे वायु गुणवत्ता भी खराब हो रही है.शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा अधिक घना छाया हुआ है. ठंड से बचाव के लिए दिन भर अलाव तापते रहे लोग जिले में कड़कड़ाती ठंड के बीच शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक लोग बचाव व राहत के लिए अलाव तापते रहे. बावजूद, कंपकंपी जाने का नाम नहीं ले रही थी.ठंड बढ़ने से गरीब तबके के लोगों खासकर जो झुग्गी-झोपड़ियों में जीवन-यापन करते है, उनकी परेशानियां और बढ़ गई है.झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के पास ओढ़ने को ढंग के गरम कपड़े तक नहीं है.इनका दिन तो जैसे-तैसे कट रहे है लेकिन रात बर्फीली हवा की मार के बीच कट रही है.पछुआ हवाओं के साथ शीतलहर कहर बरपा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




