प्रशांत किशोर ने संगठन के पुनर्गठन पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को सीवान पहुंचे. यहां कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से सीधा संवाद किया.

विज्ञापन

सीवान.

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को सीवान पहुंचे. यहां कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से सीधा संवाद किया. इस दौरान संगठन के पुनर्गठन पर चर्चा की. उन्होंने संबोधन में कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत बिहार के तमाम जिलों का दौरा कर रहे हैं. हर एक जिले में जाकर संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. जब चुनाव परिणाम आये थे तो गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था. उस दौरान हमने ये घोषणा की थी कि अगले 5 वर्ष बिहार नवनिर्माण अभियान चलायेंगे. उसी के तहत जिले में आये हैं. अभियान शुरू हो उससे पहले संगठन को पुनर्गठित किया जाये. जन सुराज के साथियों के साथ विचार विमर्श किया जाये कि नव निर्माण अभियान किस तरह चलाया जाना है. किन बिंदुओं को शामिल करना है. उसी के तहत हर जिले में मैं जा रहा हूं. ये 8वां जिला है. जन सुराज के विचार से जो लोग जुड़े हुए थे, वे पदयात्रा के समय से लेकर आजतक जुड़े हुए हैं, जो लोग बिहार में व्यवस्था परिवर्तन चाहते हैं. बिहार में पलायन रोकना चाहते हैं. बिहार में रोजगार चाहते हैं, वे लोग आज भी हमसे जुड़े हैं. हमारा लक्ष्य बिहार में सामाजिक परिवर्तन लाकर व्यवस्था बदलना है. इसमें समय लग सकता है. वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या सरकारी स्कूलों, दफ्तरों, अस्पतालों में समस्याएं खत्म हो गयी? वे वर्तमान में भी हैं. अभी जन सुराज के संगठन को वार्ड, जिले में बना रहे है. ताकि बिहार नवनिर्माण अभियान चला सकें. अभी संगठन को सक्रिय करने के लिए उसे बनाने आए हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले में जुड़ें पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन