बिठूना के अरविंद हत्याकांड में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया केस
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 19 Feb 2026 9:48 PM
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के बिठूना गांव में सोमवार की रात हुई अरविंद सिंह की हत्या के बाद आरोपी व दूसरे पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
बसंतपुर.
थानाक्षेत्र के बिठूना गांव में सोमवार की रात हुई अरविंद सिंह की हत्या के बाद आरोपी व दूसरे पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज करायी है. बिठूना के स्व. संतोष सिंह की पत्नी पूनम देवी के बयान पर गुरुवार को दर्ज कांड संख्या 50/26 में कहा गया है कि सोमवार की सुबह 8 बजे गांव के अपराधी किस्म के व्यक्ति अरविंद सिंह दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करते हुए दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. विरोध करने पर शाम में सबक सिखाने की बात कही. उसके बाद सोमवार की शाम 6.30 बजे अरविंद सिंह, दामोदर सिंह, गोलू कुमार उर्फ सुशील कुमार और गुड्डू सिंह हरवे-हथियार से लैस हो कर मेरे दरवाजे आये. अरविंद सिंह ने फरसा से मेरे उपर हमला कर दिये. दरवाजे के पीछे छिपने से मै बंच गई. इसी बीच गोलू ने कुल्हाड़ी से जूली कुमारी पर वार किया, लेकिन वह डर से गिर गयी और वहीं कुल्हाड़ी अरविंद सिंह के सर पर लग गया. जिससे अरविंद वही गिर गया. उसके बाद दामोदर सिंह व गुड्डू सिंह मेरे घर से अरविंद को उठा कर बाहर लेकर चले गए. प्राथमिकी में कहा गया है कि पूर्व में मेरी बेटी अभिषेक गुप्ता से प्रेम विवाह की है. इसी बात को लेकर ये लोग मुझे व मेरे परिवार वालों पर अवध किशोर गुप्ता व अभिषेक गुप्ता से दस लाख रुपये की मांग करने का दबाव बनाते थे. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.अरविंद हत्या मामले में नामजद दो महिला को जेल:
थानाक्षेत्र के बिठूना अरविंद सिंह हत्याकांड में पुलिस ने नामजद दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार हुई महिला बिठूना के स्व. संतोष सिंह की पत्नी पूनम देवी व मुकुल सिंह की पत्नी निधि सिंह उर्फ खुशबू है. जिन्हें गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. घटना के अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










