ePaper

siwan news : प्रेमी से नाराज किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान

Updated at : 11 Sep 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news : प्रेमी से नाराज किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान

siwan news : मामला आंदर थाने के छजवां बलिया गांव का

विज्ञापन

सीवान. आंदर थाना क्षेत्र के छजवा बलिया में प्रेमी से नाराज होकर 15 वर्षीया किशोरी ने फंदे से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली.

मृतका कमलेश बीन की पुत्री रोशनी कुमारी है. परिजनों ने बताया कि रोशनी किसी लड़के से बातचीत करती थी. हमलोग बुधवार को मजदूरी करने के लिए गये थे. वापस लौटे तो रोशनी कुछ देर तक नहीं दिखायी दी, जिसके बाद हम लोगों ने पूछा तो घर के लोगों ने बताया कि रोशनी अपने कमरे में है. खाना खाने के लिए जब उसे बुलाया गया, तो वह नहीं बोली. इसके बाद देखा गया, तो रोशनी कपड़े के सहारे पंखे से लटक रही थी. इसके बाद सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

कौन है लड़का जांच में जुटी पुलिस

इधर इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. वहीं, पुलिस मोबाइल जब्त कर प्रेमी की तलाश में जुट गयी है. लोगों को का कहना है कि आखिर उस लड़के ने रोशनी से क्या कह दिया कि उसने नाराज होकर खुदकुशी कर ली. वहीं पुलिस मोबाइल सीडीआर निकालने में जुटी हुई है.

सौतेली मां के साथ रहती थी रोशनी

पोस्टमार्टम कराने आये परिजनों ने बताया कि उसकी मां का देहांत कुछ वर्षों पहले हो गया था. फिलहाल रोशनी सौतेली मां के पास रहती थी. उसके पिता कमलेश बीन प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं. इधर, जैसे ही कमलेश को पुत्री की मौत की सूचना मिली रो-रोकर उसका बुरा हाल है. वह प्रदेश से घर आ रहा है. इधर आंदर थानाध्यक्ष पपन कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन