ePaper

चार अप्रैल से भरा जायेगा फॉर्म

Updated at : 01 Apr 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
चार अप्रैल से भरा जायेगा फॉर्म

. मैट्रिक की मुख्य परीक्षा से वंचित छात्रों को बीएसइबी ने एक और मौका दिया है.इनके लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह में विशेष परीक्षा होगी. मुख्य परीक्षा में शामिल जो परीक्षार्थी किन्ही दो विषयों में फेल हो गए, वह भी कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकते है.इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चार अप्रैल से शुरू होगी. परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करना होगा.ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बोर्ड ने 12 अप्रैल निर्धारित किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि ,सीवान. मैट्रिक की मुख्य परीक्षा से वंचित छात्रों को बीएसइबी ने एक और मौका दिया है.इनके लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह में विशेष परीक्षा होगी. मुख्य परीक्षा में शामिल जो परीक्षार्थी किन्ही दो विषयों में फेल हो गए, वह भी कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकते है.इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चार अप्रैल से शुरू होगी. परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करना होगा.ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बोर्ड ने 12 अप्रैल निर्धारित किया है. परीक्षार्थियों को secondary.biharboard online. com पर आवेदन करना होगा. मैट्रिक के विशेष परीक्षा में नियमित कोटि के वही छात्र शामिल हो सकते हैं,जो सेंटअप होने के बाद किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे.अथवा मुख्य परीक्षा में शामिल छात्र किन्ही दो विषयों में अनुतीर्ण हो गये. बोर्ड ने सभी कोटि के लिए अलग अलग परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है.वही बिहार बोर्ड की ओर से 31 मई तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है. इंटर की परीक्षा से वंचित छात्र आठ अप्रैल तक कर सकते है आवेदन बीएसइबी ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 में अनुतीर्ण या परीक्षा से वंचित छात्रों को विशेष परीक्षा में शामिल होने मौका दिया है.इसके लिए 8 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.बिहार बोर्ड के द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस परीक्षा का परिणाम 31 मई तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इंटर वार्षिक परीक्षा में शामिल होने से वंचित होने वाले वैसे पंजीकृत छात्र जो स्कूल और कॉलेजों की ओर से आयोजित सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण है. लेकिन शिक्षण संस्थान के एचएम की लापरवाही अथवा अन्य कारण से ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरा जा सका और वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके.वह भी छात्र परीक्षा में भाग ले सकते है,जो फेल हो गये है.ऐसे छात्रों को इस विशेष परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी आदेश में बताया कि विशेष परीक्षा के लिए सत्र 2021-23 और 2022-24 के वे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जो परीक्षा में शामिल होकर अनुत्तीर्ण रहे थे. किसी कारण से 2025 की वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे. यदि कोई छात्र इंटर परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहता है और वह स्क्रूटनी के साथ-साथ इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 में भी शामिल होता है, तो उसकी स्क्रूटनी के परिणाम में उत्तीर्णता प्राप्त करने पर वार्षिक परीक्षा 2025 का ही परीक्षाफल मान्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन