प्रशासन ने मंडल कारा में की छापेमारी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Nov 2025 9:38 PM

विज्ञापन

सोमवार की सुबह एसडीएम आशुतोष गुप्ता और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल कारा में छापामारी की गई. यह छापेमारी सुबह तकरीबन 04:50 बजे से 06:00 बजे तक की गई. अचानक छापेमारी की सूचना पर जेल प्रशासन सहित बंदियों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. सोमवार की सुबह एसडीएम आशुतोष गुप्ता और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल कारा में छापामारी की गई. यह छापेमारी सुबह तकरीबन 04:50 बजे से 06:00 बजे तक की गई. अचानक छापेमारी की सूचना पर जेल प्रशासन सहित बंदियों में हड़कंप मच गया. छापेमारी के क्रम में जेल के सभी वार्डो की सघन तलाशी ली गई. एक घंटे की छापेमारी में जिला प्रशासन ने जेल परिसर से कुछ भी बरामद नही कर सकी. इधर जेल में छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देख जेल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई थी.सभी अपने अपने स्तर से जेल के अंदर हो रही छापेमारी की जानकारी लेने के फिराक में थे.मंडल कारा में छापेमारी के दौरान थाना व पुलिस केंद्र से 80 महिला व पुरुष बल को लगाया गया था. जेल अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने बताया की छापेमारी हुई थी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन