ट्रक से छपरा जा रही 50 लाख की बियर बरामद

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 20 Feb 2026 9:46 PM

विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम ने जीरादेई थाना क्षेत्र के तीतिरा मोड़ से एक बारह चक्का ट्रक से शराब बरामद करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के बाड़मेर जिला के बासेड़ा थाना क्षेत्र के मांगता गांव निवासी सलीम खान व मूल सिंह है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. उत्पाद विभाग की टीम ने जीरादेई थाना क्षेत्र के तीतिरा मोड़ से एक बारह चक्का ट्रक से शराब बरामद करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के बाड़मेर जिला के बासेड़ा थाना क्षेत्र के मांगता गांव निवासी सलीम खान व मूल सिंह है. इस संबंध में उत्पाद सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक बारह चक्का ट्रक से पंजाब के जलंधर से यूपी होते बिहार में शराब की खेप आ रही है. जिसे तीतिरा मोड़ के समीप ट्रक रोकने का प्रयाश किया गया. लेकिन चालक टीम को देखकर भागने लगा. जहां टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया. जांच के दौरान ट्रक से 14891 लीटर बीयर बरामद की गई. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया कि बीयर जालंधर से सीवान होते हुए छपरा डिलीवरी करनी थी. बरामद शराब के कीमत तकरीबन 50 लाख रूपये आंकी जा रही है. वहीं तस्कर से पूछताछ के बाद इसकी निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है. इसमें और अभी तस्कर शामिल है. चूड़ा के बोरे में छिपायी गयी थी शराब बताया जाता है कि यह शराब पुलिस को चकमा देने की इरादे से चूड़ा के अंदर छुपा कर रखी गई थी ताकि कंटेनर कि जब जांच हो तो यह कहा जा सके कि इसमें चूड़ा का बोरा है .हालांकि जब उत्पाद विभाग टीम ने इसकी जांच की तो कंटेनर के बाहरी हिस्सा में चूड़ा का बोरी थी और अंदर शराब भरा हुआ था. जिसे जप्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन