ePaper

इंटर की छात्रा की ट्रक से कुचलने से मौत

Updated at : 20 Feb 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर की छात्रा की ट्रक से कुचलने से मौत

मैरवा गुठनी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय इंटर की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना बभनौली मिडिल स्कूल के समीप की है. जहां एक तेज रफ्तार और ओवरलोड कोयला लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को अपने चपेट में ले लिया.मृतका की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के धनंजय राम की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मैरवा. मैरवा गुठनी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय इंटर की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना बभनौली मिडिल स्कूल के समीप की है. जहां एक तेज रफ्तार और ओवरलोड कोयला लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को अपने चपेट में ले लिया.मृतका की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के धनंजय राम की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है.ग्रामीणों ने मौके से ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मौत की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जेसीबी लगाकर जाम कर दिया. वही ट्रक का शीशा को क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पर एसडीपीओ गौरी कुमारी और थाना प्रभारी राहुल कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खुशबू कोचिंग क्लास करके अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. छात्रा के शव को देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को खदेड़ कर पकड़ लिया. लोगों ने सड़क पर ट्रक और लकड़ियां तथा जेसीबी खड़ा करके मैरवा-गुठनी मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों का आवगमन लगातार जारी रहता है. प्रशासन की लापरवाही के कारण आए दिन मासूमों की जान जा रही है. ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और नियमित पुलिस जांच की मांग की है. आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले का कराया शांत एसडीपीओ गौरी कुमारी और अंचलाधिकारी राहुल कुमार और थाना प्रभारी राहुल कुमार ने मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. जिसके बाद यातायात बहाल हो सका. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है. चालक को गुठनी पुलिस के हवाले करने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी है.कहा की घटना मैरवा थाना क्षेत्र में हुई. लेकिन पकड़े गए ट्रक चालक को गुठनी थाना क्यों ले गया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. तीन भाई बहनों में छोटी थी, बड़ी बहन की अप्रैल में थी शादी मृतका खुशबू कुमारी तीन भाई बहन में छोटी थी. वह इंटर की छात्रा थी. कोचिंग करके घर जा रही थी. मात्र घर से 500 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वही मृतका की बड़ी बहन की शादी अप्रैल में ही थी.जिसे घर मे शादी की तैयारी चल रहा था. पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने जताया शोक, प्रशासन से की मुआवजे की मांग हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा मौके पर पहुंचे.उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बढाया. पूर्व विधायक ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया. उन्होंने कहा कि यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसने में प्रशासनिक विफलता का नतीजा है. एक होनहार छात्रा, जो पढ़-लिखकर अपना भविष्य बनाने निकली थी. उसे तेज रफ्तार और लापरवाही ने हमसे छीन लिया. परिवार में शादी की खुशियां थीं. जो अब मातम में बदल गई हैं.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन