दुर्घटना में शिक्षिका की मौत, पति घायल

सोमवार को मैरवा -दरौली मुख्य मार्ग के सिसवा बुजुर्ग गांव के समीप सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत घटनास्थल पर हो गयी. शिक्षिका मैरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुरा गांव के संजय श्रीवास्तव के 44 वर्षीय पत्नी अंजुला श्रीवास्तव थी. वह पचरुखी के इटवा गांव के हाइस्कूल में कार्यरत थी.
प्रतिनिधि,मैरवा. सोमवार को मैरवा -दरौली मुख्य मार्ग के सिसवा बुजुर्ग गांव के समीप सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत घटनास्थल पर हो गयी. शिक्षिका मैरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुरा गांव के संजय श्रीवास्तव के 44 वर्षीय पत्नी अंजुला श्रीवास्तव थी. वह पचरुखी के इटवा गांव के हाइस्कूल में कार्यरत थी. परिजनों ने बताया कि अंजुला श्रीवास्तव पचरुखी से मैरवा धाम पहुंची. वहां उसके पति संजय पहले से इंतजार कर रहे थे. अपने पति के साथ बाइक से अंजुला अपने गांव शीतलपुरा जा रही थी. सिसवा बुजुर्ग गांव के समीप मुड़ रहे थे.उसी दौरान एक तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया. जिससे पति और पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गये. शिक्षिका को सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी. सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.जहां चिकित्सकों ने शिक्षिका अंजुला को मृत घोषित कर दिया.हादसे में उसके पति को हल्की चोटें आयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व ही अंजुला की सास की मौत हुई थी. उससे उबरने वाले ही थे कि हादसे में मौत की घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.हादसे की खबर पाकर बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




