ePaper

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी अंतिम चरण में

Updated at : 13 Aug 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी अंतिम चरण में

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को अंतिम रूप देने को लेकर मंगलवार की सुबह गांधी मैदान में परेड एवं झंडोत्तोलन का अंतिम रिहर्सल किया गया. मुख्य समारोह का आयोजन 15 अगस्त को गांधी मैदान में होगा.

विज्ञापन

सीवान. स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को अंतिम रूप देने को लेकर मंगलवार की सुबह गांधी मैदान में परेड एवं झंडोत्तोलन का अंतिम रिहर्सल किया गया. मुख्य समारोह का आयोजन 15 अगस्त को गांधी मैदान में होगा. रिहर्सल कार्यक्रम में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, पुलिस कप्तान अमितेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया. फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी, बाल एनसीसी,, डीएवी कॉलेज, जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज, इस्लामियां हाई स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, डीएवी हाई स्कूल, वीएम हाई स्कूल, राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल, बाल श्रमिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं व आर्य कन्या हाई स्कूल की छात्राओं के अलावा राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल, आर्य कन्या हाई स्कूल व केन्द्रीय विद्यालय के स्काउट गाइड द्वारा परेड का रिहर्सल किया गया. इसके बाद परेड के सभी टुकड़ियों का निरीक्षण किया गया एवं सलामी ली. परेड का सलामी लेने के बाद सभी टुकड़ियों का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन कार्यक्रम में सभी जवान एक रंग की वर्दी में नजर आयें. साफ-सफाई का कार्य जोरों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश के बाद नगर पर्षद ने साफ-सफाई अभियान तेज कर दिया है.मंगलवार को पूरे दिन नगर के गांधी मैदान सहित अन्य स्थानों व विभिन्न महापुरूर्षो के प्रतिमा की सफाई में मजदूर जुटे रहे. सफाई कार्य का निरीक्षण कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर किया और सफाई कार्य में तेजी लाने का निर्देश अपने स्तर से दिया. स्वतंत्रता दिवस को ले सजने लगा बाजार बाजार भी 15 अगस्त से पहले रंग-बिरंगे रूप में सज गया है. छोटा तिरंगा पताका से लेकर बड़े झंडे भी दुकानों पर मौजूद हैं. कपड़ों की दुकानों पर भी तिरंगें व देशभक्तों की तस्वीर वाली टी-शर्ट की भी मौजूदगी है. शहर के तेलहट्टा, थाना रोड़, नया बाजर, दरबार सिनेमा, स्टेशन रोड़, शहीद सराय सहित जेपी चौक , कचहरी रोड़ में धीरे-धीरे झंडों से दुकानें सजने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन