Siwan News : संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला शव

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
Siwan News : संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस जांच तेज
Siwan News (उमा शंकर) : एमएच नगर थाने के भीखपुर गांव में बुधवार की अहले सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव गांव के दक्षिण स्थित आम के बगीचे में पेड़ से लटकता मिला. मृतक की पहचान मदन साह के पुत्र अंकित कुमार साह के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार सुबह टहलने निकले लोगों ने बगीचे में पेड़ से लटकता शव देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा; नशे की लत की चर्चा
लोगों ने आनन-फानन में रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया. परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक अंकित एक सप्ताह पहले ही विदेश से घर लौटा था. बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था, तथा घटना के दिन उसने घर में उल्टी की थी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस जांच तेज
अंकित छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था.मृतक व उसकी एक छोटी बहन की अभी शादी नहीं हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
Also Read : मन्नत पूरी होने पर उड़ाए जाते हैं कबूतर, आस्था का केंद्र है बेलौरी शीतला मंदिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










