विद्यालयों में छात्रों को मिलेगा अखबार
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 18 Apr 2025 8:57 PM
सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और करेंट अफेयर्स से छात्रों को अवगत कराने के लिए प्रतिदिन अखबार उपलब्ध होगा. माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के छात्र व शिक्षक हिंदी और अंग्रेजी अखबार पढ़ेगें.
सीवान. सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और करेंट अफेयर्स से छात्रों को अवगत कराने के लिए प्रतिदिन अखबार उपलब्ध होगा. माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के छात्र व शिक्षक हिंदी और अंग्रेजी अखबार पढ़ेगें. इस संबंध में डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापकों को प्रतिदिन अखबार खरीदने और उसके अध्ययन का निर्देश दिया गया है. डीइओ ने कहा कि प्रतिदिन बच्चे व शिक्षक के अखबार का अध्ययन करने से उनके व्यवहार में गुणात्मक परिवर्तन होता है. साथ ही उनके व्यक्तित्व में भी निखार आता है. इससे छात्रों के सामान्य जीवन का विकास और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है. छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे कम से कम एक दैनिक हिंदी और अंग्रेजी अखबार खरीदें. 25 से 27 अप्रैल तक स्कूल स्तर पर होगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन सीवान. सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभा की पहचान के लिए मशाल कार्यक्रम आयोजित होगा. 25 से 27 अप्रैल तक मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करायी जायेंगी.बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी रवींद्र शंकरन, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ बी राजेन्दर, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ एस सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप डीइओ, डीएसओ, प्रधानाध्यापक व अन्य को इस संबंध में आदेश जारी किये हैं. निर्देश के मुताबिक मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र एवं छात्राओं के लिए मशाल कार्यक्रम का आयोजन 25,26,27 को विद्यालय स्तर पर किया जाएगा..स्कूल स्तर पर चयनित होने के बाद सीआरसी स्तर पर खेल का आयोजन होगा. इसके बाद प्रखंड व जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्र भाग लेंगे.इसमें 14 से 16 वर्ष के छात्र भाग लेंगे.कार्यक्रम में एथलेटिक्स साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल आदि खेल की प्रतियाेगिताएं होंगी. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खेलकूद में रुचि रखने वाले विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे. प्रतियोगिता के आयोजन में प्रधानाध्यापक, शिक्षक व अन्य कर्मी भी सहयोग करेंगे. प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया जायेगा. जो छात्र उतीर्ण होकर बाहर चले गए है,उनके पंजीयन को डिलीट कर नये छात्र एवं छात्राओं का पंजीयन किया जाएगा.विद्यालय में खेल मैदान नही होने पर नजदीक के खेल मैदान वाले स्कूलों में मशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










