छात्रों को नही मिली पाठ्य पुस्तक

Updated:
विज्ञापन
छात्रों को नही मिली पाठ्य पुस्तक

प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नये सत्र की शुरुआत मंगलवार से हो गयी लेकिन सत्र की शुरुआत में छात्रों को विभाग पाठ्य पुस्तिका उपलब्ध कराने में नाकाम रहा.

विज्ञापन

सीवान. प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नये सत्र की शुरुआत मंगलवार से हो गयी लेकिन सत्र की शुरुआत में छात्रों को विभाग पाठ्य पुस्तिका उपलब्ध कराने में नाकाम रहा.शिक्षा विभाग का दावा था कि सत्र के प्रारंभहोने के पूर्व ही कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तिका उपलब्ध करा दिया जायेगा. अब विभाग ने यह फरमान जारी किया है कि अप्रैल तक छात्र पूर्व कक्षा की भाषा व गणित विषय का रिवीजन करेंगे.अब तक जिले में केवल पांच कक्षाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई जा सकी हैं.अभी तक पहली, दूसरी, पांचवीं,छठवीं और आठवीं की ही पुस्तकें सीमित मात्रा में स्कूलों का प्राप्त हुई है.डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य कक्षाओं की पाठ्य पुस्तिका भी जल्द ही छात्रों को उपलब्ध करा दी जायेगी.जल्द ही सभी कक्षाओं में नामांकित छात्र-छात्राओं को किताबें मिल जायेगी. छात्रों को मिलेगा कक्षा के अनुसार विभिन्न रंग की डायरी सीवान. प्रारम्भिक विद्यालयों में नामांकित कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को किताब के साथ साथ डायरी भी उपलब्ध कराई जायेगी.छात्रों को कक्षा के अनुसार अलग अलग रंग की डायरी दी जायेगी.छात्रों को होमवर्क दिये जाने को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से डायरी दिये जाने का प्रावधान किया गया है. डायरी में छात्रों को शिक्षकों द्वारा दिया गया होमवर्क तैयार करके लाना होगा. डायरी में शिक्षकों को तारीख व संबंधित दिन का नाम भी लिखना है.जिससे अधिकारियों के निरीक्षण करने के दौरान यह पता चल सके कि शिक्षक ने छात्रों को होमवर्क दिए थे अथवा नही दिए थे.किताबों के साथ छात्रों को होमवर्क के लिए डायरी भी दिया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन