अब छठ पर्व में छपरा-अमृतसर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Nov 2024 6:33 PM
Special Trains for Railway Exam
Chhapra-Amritsar Special train: दीपावली व छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन की ओर से अमृतसर-छपरा रूट पर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.
Chhapra-Amritsar Special train: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन की ओर से 05161/05162 छपरा-अमृतसर-छपरा वाया थावे, कप्तानगंज पूजा विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 05, 12 एवं 19 नवंबर, 2024 प्रत्येक मंगलवार को व अमृतसर से 06, 13 एवं 20 नवंबर, 2024 प्रत्येक बुधवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा. इस बात की जानकारी देते हुए सूचना जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05161 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी 05, 12 एवं 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 19.55 बजे प्रस्थान कर सीवान से 20.50 बजे, थावे से 21.28 बजे, तमकुही रोड से 22.05 बजे, पडरौना से 22.40 बजे, कप्तानगंज से 23.30 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.40 बजे, खलीलाबाद से 01.22 बजे, बस्ती से 01.50 बजे, गोंडा से 03.15 बजे, बुढ़वल से 04.22 बजे, सीतापुर से 05.55 बजे, बरेली से 09.10 बजे, मुरादाबाद से 10.53 बजे, सहारनपुर से 14.02 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 14.27 बजे, अम्बाला कैंट से 15.20 बजे, ढंडारी कलां से 16.55 बजे, जलंधर सिटी से 18.10 बजे तथा ब्यास से 18.45 बजे छूटकर अमृतसर 19.30 बजे पहुंचेगी.
वापसी रूट और समय
वापसी यात्रा में, 05162 अमृतसर-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 06, 13 एवं 20 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से 22.45 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 23.17 बजे, जलंधर सिटी से 23.58 बजे, दूसरे दिन ढंडारी कलां से 01.15 बजे, अम्बाला कैंट से 02.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 03.38 बजे, सहारनपुर 04.20 बजे, मुरादाबाद से 07.50 बजे, बरेली से 09.14 बजे, सीतापुर से 12.18 बजे, बुढ़वल से 14.42 बजे, गोंडा से 15.45 बजे, बस्ती से 17.15 बजे, खलीलाबाद से 17.50 बजे, गोरखपुर से 18.45 बजे, कप्तानगंज से 19.50 बजे, पडरौना से 20.42 बजे, तमकुही रोड से 21.15 बजे, थावे से 22.05 बजे तथा सीवान से 22.55 बजे छूटकर छपरा 23.55 बजे पहुंचेगी.
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें: Bihar के इस जिले में है प्रसिद्द औंगारी धाम सूर्यमंदिर, कहानी जान उड़ जायेंगे होश
Bihar के इस जिले में है प्रसिद्द औंगारी धाम सूर्यमंदिर, कहानी जान उड़ जायेंगे होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










