सीवान: सोनहुला पंचायत में पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी, 1 सितंबर को 2,018 मतदाता करेंगे मतदान

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड सह अंचल कार्यालय गुठनी  | Prabhat Khabar Network

प्रखंड सह अंचल कार्यालय गुठनी

गुठनी की सोनहुला पंचायत में पैक्स चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है. 19-20 अगस्त को नामांकन और 1 सितंबर को मतदान होगा. कुल 2,018 मतदाता वोट डालेंगे.

विज्ञापन

Siwan News: बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार प्रखंड की सोनहुला पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 19 और 20 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे. 21 और 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 25 अगस्त को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा.

एक सितंबर को सोनहुला पंचायत के तीन मतदान केंद्रों पर कुल 2,018 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा.

सात कोषांगों का किया गया गठन

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सात अलग-अलग कोषांगों का गठन किया गया है. नामांकन, मतदान और मतगणना सहित चुनाव के सभी चरणों को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां पूरी की जा रही हैं.

उन्होंने बताया कि चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी और कर्मी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

Also Read: वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी


विज्ञापन
चंद्र प्रकाश दूबे

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन