दरौंदा प्रखंड कार्यालय में पेंशन सुधार शिविर, पांच लाभुकों की समस्याओं का हुआ समाधान

Author Ravindra Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे लाभार्थी | Prabhat Khabar Network

दरौंदा प्रखंड कार्यालय में पेंशनधारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया गया, जिसमें नाम और खाता सुधार समेत कई मामलों का निपटारा किया गया।

विज्ञापन

सीवान: बुधवार को दरौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन सुधार शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पेंशनधारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया.

15 आवेदन मिले, पांच मामलों का हुआ निष्पादन

शिविर के दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से पांच पेंशनधारियों के मामलों का मौके पर ही सुधार किया गया. अधिकारियों ने खाता संख्या में त्रुटि, नाम संशोधन, पेंशन योजना का माइग्रेशन, लंबित भुगतान (एरियर) तथा जीवित होने के बावजूद बंद हुई पेंशन जैसी समस्याओं का समाधान किया.

आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील

शिविर में पहुंचे पेंशनधारियों को आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) समय पर कराने की भी सलाह दी गई, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों के माध्यम से लाभुकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन
रवींद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन